राज्य शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषद (State Council of Educational Research and Training, S.C.E.R.T.)
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषद के समान ही राज्य स्तर पर एस0सी0ई0आर0टी0 द्वारा कार्य किया जाता है। 1961 में केंद्र में एन0सी0ई0आर0टी0 की स्थापना की गयी। 1967 में सर्वप्रथम आंध्र प्रदेश सरकार ने इसके स्वरूप के आधार पर अपने प्रदेश में राज्य शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषद की स्थापना की। 1973 में केंद्र सरकार के तत्कालीन शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्रालय ने यह सिफारिश की कि सभी राज्यों में राज्य शिक्षा संस्थान (SIE) एवं समकक्ष संस्थाओं को राज्य शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषदों (SCERTs) में परवर्तित कर दिया जाए। परिणामस्वरूप राज्यों में राज्य शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषदों की स्थापना की जाने लगी। कई राज्यों में इसे राज्य शिक्षा संस्थान के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय के प्राचार्यों को दिशा निर्देश देती है। इसका मुख्य अधिकारी इसका निदेशक व संयुक्त निदेशक होता है। शिक्षा के क्षेत्र में जिन लक्ष्यों तथा अनुसंधान कार्यों को एन0सी0ई0आर0टी0 द्वारा निश्चित किया जाता है, उन्हें प्रत्येक राज्य अपनी भौगोलिक स्थिति, आवश्यकता तथा प्राप्त संसाधनों के अनुसार अपनाता है।
संरचना (Structure)- Uttarkhand
एस0सी0ई0आर0टी0 के उद्देश्य एवं कार्य (Aims and Functions of S.C.E.R.T.)-
इसके कार्य निम्नलिखित हैं-
1. राज्य के प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की पाठ्यचर्या का निर्माण करना।
2. प्रत्येक विषय हेतु शिक्षण सामग्री का निर्माण व अध्यापकों की शिक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना।
3. विद्यलयी छात्रों के लिए मानक के अनुसार पाठ्यपुस्तकों का निर्माण करना।
4. विशिष्ट समुदाय जैसे जनजातियों की अधिकता वाले क्षेत्रों में अलग से इकाइयों को खोलकर उनके विशेषज्ञों की नियुक्ति करना एवं उनकी शिक्षा व्यवस्था करना।
5. विद्यलयी शिक्षा में नई प्रवृत्तियों एवं उपागमों के प्रसार हेतु नवाचार कार्यक्रमों का आयोजन करना ।
6. शिक्षण एवं मूल्यांकन की आधुनिक प्रविधियों व शिक्षण सहायक सामग्री के विकास का ज्ञान अध्यापकों को प्रशिक्षण द्वारा प्रदान करना।
7. एन0सी0ई0आर0टी0 , एन0सी0टी0ई0 एवं अन्य केंद्रीय संगठनों से शैक्षिक संबंध स्थापित करना।
8. सेवारत स्कूल निरीक्षकों का उन्मुखीकरण करना।
9. शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सहयोग, विशेषकर शिक्षक प्रशिक्षक मंडल के कार्यक्रम की संकल्पना तथा क्रियान्वयन करना।
10. अध्यापकों के लिये पत्राचार पाठ्यक्रमों की व्यवस्था करना।
11. आदर्श विद्यालयों के विकास में सहायता प्रदान करना।
12. विद्यलयी शिक्षा से सम्बंधित क्षेत्रों में स्वयं अथवा अन्य संस्थानों के माध्यम से शोधकार्य करना।
13. शिक्षा विभाग द्वारा सौंपे गए कार्यक्रमों का मूल्यांकन करना।
14. प्रौढ़ शिक्षा के निदेशकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
15. शिक्षण सहायक क्रियाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शैक्षिक तकनीकी का विकास करना।
16. राज्य की सभी डाइटों पर नियंत्रण रखना एवं उनके कार्यों के संपादन में तकनीकी सहयोग करना।
17. राज्य में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन पद्धति लागू करने हेतु प्रपत्रों एवं निर्देशों को तैयार करना।
18. अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय हेतु प्राथमिक शिक्षकों के अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण हेतु प्रशिक्षण साहित्य का विकास करना।
19. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत नवनियुक्त सेवारत शिक्षकों के आई0सी0टी0 आधारित विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी में प्रशिक्षण हेतु मॉड्यूल सम्प्रेषण का विकास एवं प्रकाशन करना।
17. राज्य में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन पद्धति लागू करने हेतु प्रपत्रों एवं निर्देशों को तैयार करना।
18. अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय हेतु प्राथमिक शिक्षकों के अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण हेतु प्रशिक्षण साहित्य का विकास करना।
19. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत नवनियुक्त सेवारत शिक्षकों के आई0सी0टी0 आधारित विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी में प्रशिक्षण हेतु मॉड्यूल सम्प्रेषण का विकास एवं प्रकाशन करना।
विभाग (Departments)-
- प्री-स्कूल और प्रारंभिक शिक्षा विभाग। (Department of Pre-School and Elementary Education)
- अनौपचारिक शिक्षा विभाग ( Department of Non-formal Education)
- पाठ्यचर्या अनुसंधान और विशेष पाठ्यचर्या नवीकरण परियोजना विभाग। (Department of Curriculum Research and Special Curriculum Renewal Projects)
- विज्ञान और गणित शिक्षा विभाग (Department of Science and Mathematics Education)
- जनसंख्या शिक्षा विभाग। (Department of Population Education.)
- शिक्षक और सेवाकालीन शिक्षा विभाग। (Department of Teacher and In-service Education.)
- शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग। (Department of Educational Technology.)
- परीक्षा सुधार और मार्गदर्शन विभाग।( Department of Examination Reform and Guidance.)
- अनुसंधान समन्वय विभाग ( Department of Research coordination)
- कला और सौंदर्य शिक्षा विभाग। (Department of Art and Aesthetic Education.)
- कमजोर वर्गों के लिए प्रौढ़ शिक्षा और शिक्षा विभाग। (Department of Adult Education and Education for Weaker Sections.)
- प्रकाशन विभाग। (Department of Publication.)
सन्दर्भ ग्रन्थ सूची
- अग्रवाल, जे0सी0 एवं गुप्ता, एस0 (2011), भारतीय माध्यमिक शिक्षा का 21वीं शताब्दी में दिव्य दर्शन, दिल्ली, शिप्रा पब्लिकेशन।
- तोमर, गजेन्द्र सिंह (2017), विद्यालय संगठन एवं प्रबंधन, मेरठ, आर0लाल बुक डिपो।
- http://schooleducation.uk.gov.in/files/scert

No comments:
Post a Comment
Please follow, share and subscribe